एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज की सुपर हीरो फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे इस साल की हॉलीवुड की नंबर-1 मूवी भी बन गई है। इसके साथ ही टॉम हॉलैंड स्टारर ये फिल्म सिनेमा जगत के इतिहास की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है।