एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली हॉलीवुड फिल्मों में से एक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (Spider-man: Brand New Day) भारत में 30 जुलाई, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म अमेरिका में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में आएगी। भारतीय दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग इसका सबूत है।