एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे (Spider-Man: Brand New Day) ने भारतीय सिनेमाघरों में ऐसा जाल बिछाया है कि जन नायकन और धमाल 4 का भी हाल बेहाल हो गया है।
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भारतीय दर्शक, हॉलीवुड फिल्मों के दीवाने हैं, खासकर मार्वल्स के। मार्वल्स की कई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड-साउथ फिल्मों को भी पछाड़ दिया है और स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे भी कुछ ऐसा ही कर रही है।