एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अपनी बेटी के पहले घर खरीदने का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में किस तरह पाई-पाई बचाकर उन्होंने अपना घर खरीदा था।
अनिल कपूर इन दिनों स्टार प्लस का शो 'इंडिया के टॉप 1%' (India Ke Top 1%) को होस्ट कर रहे हैं। जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर हर हफ्ते स्ट्रीम होने वाले इस शो में 'प्ले अलॉन्ग' के जरिए परिवार और दोस्तों को साथ मिलकर खेलने का मौका दिया जाता है।