एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3) इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस मूवी से एक्टर एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में लौटे हैं।
गायतोंडे को मिस कर रहे हैं लोग
अजय के अलावा, इस फिल्म में फ्रैंचाइजी के दूसरे जाने-पहचाने चेहरे भी वापस आए हैं, जिनमें से एक इंस्पेक्टर गायतोंडे भी हैं। पर्दे पर इस किरदार को कमलेश सावंत (Kamlesh Sawant) ने निभाया है। एक तरफ जहां अजय देवगन का सलगांवकर किरदार कहानी के केंद्र में है, वहीं सावंत का गायतोंडे 'दृश्यम' की दुनिया की जान हैं।