एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 अक्टूबर 1947 को ब्रिटेन में जन्मीं 'द लेडी इन व्हाइट' उर्फ सिमी गरेवाल (Simi Garewal) की इंग्लिश इतनी अच्छी थी कि 'टार्जन गोज टू इंडिया' (अंग्रेजी फिल्म) के निर्माताओं ने उन्हें एक रोल ऑफर किया। 1962 में रिलीज हुई इस फिल्म से उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।
पहली ही फिल्म ने सिमी गरेवाल की किस्मत चमका दी। इसके बाद उन्हें एक से बढ़कर एक फिल्म मिलीं। उन्होंने राज की बात, सन ऑफ इंडिया, दो बदन, साथी, मेरी नाम जोकर, अंदाज, सीमा, सिद्धार्थ, नमक हराम जैसी फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में मुकाम हासिल किया।