Entertainment
गरीबी, नशेड़ी पति और पंखे से लटकती लाश; दिलों में तबाही मचाने वाली Silk Smitha... जिनका नाम 'बदनाम' होकर हुआ!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: 'फिल्में सिर्फ तीन ही चीजों के वजह से चलती है... एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट... और मैं एंटरटेनमेंट हूं'। इस डायलॉग को जब अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म डर्टी पिक्चर में बोला तो सिन
लेखक Ankit Tomar88K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली: 'फिल्में सिर्फ तीन ही चीजों के वजह से चलती है... एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट... और मैं एंटरटेनमेंट हूं'। इस डायलॉग को जब अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म डर्टी पिक्चर में बोला तो सिनेमाघरों में हल्ला मच गया।
लोगों ने भर-भरकर सीटियां बजाईं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस डायलॉग को रील लाइफ में बोल विद्या बालन रही थीं पर इसका असली कनेक्शन था साउथ की उस बोल्ड हसीना से, जिसका किरदार विद्या ने पर्दे पर जिया था। आज कहानी उन्हीं सिल्क स्मिता की जो मौत के बाद एक अफसाना लिख गईं, जिसे कोई ना मिटा सका।



