एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जुआरी वो, शराबी वो, लेकिन उसका कोई दोष नहीं...' शोले (Sholay Film) का ये डायलॉग पढ़कर आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। आज का किस्सा शोले की 'मौसी' (Sholay Mausi) की जिन्होंने अपनी पहली फिल्म सिर्फ इसलिए छोड़ दी थी क्योंकि वह किसी गैर मर्द को छूने के खिलाफ थीं।
शोले में मौसी का किरदार लीला मिश्रा (Leela Mishra) ने निभाया था। उन्होंने इस फिल्म में बसंती (हेमा मालिनी) की सगी मौसी का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके कई मजेदार सीन्स थे जो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। आपको वो वीरू (धर्मेंद्र) का टंकी वाला सीन याद है?