एंटरटेनमेंट ब्‍यूरो, मुंबई। मां चाहे कलाकार हो या आम, जिम्मेदारियां ज्यादा उन पर ही होती हैं। बाकी मांओं की तरह अभिनेत्री व दो बच्चों की मां शिल्पा शेट्टी (Shlpa Shetty) भी सही पैरेंटिंग का तरीका तलाश रही हैं।
शिल्पा शेट्टी कहती हैं, "मुझे नहीं पता है कि सही पैरेंटिंग क्या होती है। आज के बच्चे, उनकी सोच अलग है, उनका एक्सपोजर अलग है। सच कहूं तो मैं जब अपने बच्चों की उम्र में थी तो उतनी समझदार नहीं थी, जितने वो हैं।