Entertainment
'टाइपकास्ट से लड़ना मुश्किल...' मां के रोल मिलने पर Sheeba Chaddha ने तोड़ी चुप्पी, रामायण में बनी हैं 'मंथरा'
प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्म की कमाई कलाकार का हौसला बढ़ाती है। यह मानना है अभिनेत्री शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) का, जो इन दिनों अपने अलग-अलग किरदारों को लेकर चर्चा में हैं। 25 सितंबर को रिलीज होने वाली जी5 की सीरीज बकैत
लेखक Digital Desk120K पढ़े गए

प्रियंका सिंह, मुंबई। फिल्म की कमाई कलाकार का हौसला बढ़ाती है। यह मानना है अभिनेत्री शीबा चड्ढा (Sheeba Chaddha) का, जो इन दिनों अपने अलग-अलग किरदारों को लेकर चर्चा में हैं। 25 सितंबर को रिलीज होने वाली जी5 की सीरीज बकैती के दूसरे सीजन (Bakaiti Season 2) में वह संयुक्त परिवार का हिस्सा बनी नजर आएंगी।
वहीं उनकी फिल्म मिर्जापुर : द मूवी (Mirzapur: The Movie) की बॉक्स ऑफिस सफलता से भी वह उत्साहित हैं। शीबा कहती हैं कि मिर्जापुर वेब सीरीज के साथ मैं दस साल से जुड़ी रही हूं, ऐसे में फिल्म से हिम्मत बढ़ती है। इस फिल्म में बहुत बड़ी स्टारकास्ट भी नहीं थी, तो इसे हम कलाकारों की जीत कहेंगे।"


-1795263613876.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
