जागरण न्यूजनेटवर्क, मुंबई। अक्सर देखा जाता है कि जो भाग्य में लिखा होता है, वो किसी न किसी रास्ते इंसान को मिलकर ही रहता है। वैसे तो कार दुर्घटना किसी के लिए भी बहुत बुरी चीज मानी जाती हैं, लेकिन अभिनेता शक्ति कपूर के लिए एक कार दुर्घटना भाग्य बदलने वाली रही। क्याेंकि एक एक्सीडेंट में ही वह बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार से टकराए और उन्हें करियर का बड़ा ब्रेक मिला। क्या है शक्ति कपूर से जुड़ा ये किस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स। ॉ