एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिनेता शाहिद कपूर अपने छोटे भाई ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) के साथ कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में नजर आए। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार अनुभव साझा किए।
नेटफ्लिक्स पर ये एपिसोड दिवाली के मौके पर नजर आएगा। बुधवार (28 अक्टूबर) को मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक प्रोमो शेयर किया जिसमें दोनों भाइयों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग की झलक देखने को मिली।