एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान इस वक्त अपनी फैमिली के साथ लंदन में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी गौरी खान और बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
एक वीडियो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कैजुअल और आरामदायक कपड़ों में दिखे। एक्टर ने बैगी ट्राउजर, एक प्लेन टी-शर्ट और हुडी पहनी हुई थी।