एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ससुराल गेंदा फूल, ससुराल सिमर का, अदालत, साथ निभाना साथिया, वीरा जैसे टीवी सीरियल और हीरो नंबर 1, सिर्फ तुम, लैला मजनूं जैसी फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस शगुफ्ता गुप्ता ने हाल ही में उस दौर की बात की जब वे आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उस 5 लाख के चेक की भी सच्चाई बताई जिसे माधुरी दीक्षित ने उन्हें रियलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट पर दिया था।