एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लेटेस्ट फोटोशूट की झलकियां दिखाई हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर करके फैंस को सरप्राइज दे दिया। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और फैंस उनके बेबी बंप को देख कमेंट कर रहे हैं।