एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक के जब भी टॉप सिंगर्स की बात आती है, तो उसमें कुमार सानू (Kumar Sanu) का नाम जरूर शामिल होता है। उस दौर में शायद ही कोई रोमांटिक ट्रैक होगा, जिसमें कुमार सानू और उदित नारायण का नाम शामिल न हो।
उस दौर में ही कुमार सानू ने सलमान खान की फिल्म में एक ऐसा गाना गाया था, जो लड़के कानों में लीड लगाकर और वॉकमैन में कैसेट डालकर रिपीट पर सुना करते थे। गाने को सुनकर लड़कों ने न सिर्फ सलमान खान के फैशन को फॉलो किया, बल्कि लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए भी वह गाने के लिरिक्स का इस्तेमाल किया करते थे।