एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की गणेश चतुर्थी पूजा (Ganesh Chaturthi Puja) में नए लुक में शामिल होकर हर किसी का ध्यान खींच लिया।
14 सितंबर को मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर पर गणेश चतुर्थी पूजा का आयोजन किया गया था, जहां कटरीना कैफ, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और कृति सेनन समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स पहुंचे थे।