एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में देशभर में नीट पेपर लीक के मामले को लेकर छात्र और छात्राओं की तरफ से विरोध प्रदर्शन देखने ोक मिल रहा है। खासतौर पर राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर (Jantar Mantar Protest) पर पिछले कई दिनों से स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने आवाज उठाई है।