एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जो करते हैं, वो अलग ही करते हैं। हाल ही में सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को सलमान खान ने ही अपनी आवाज दी है। अब इस गाने से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सामने आया है।
सलमान ने सिंगल टेक में गा दिया गाना
दरअसल सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपनी आवाज में गाया हुआ फिल्म मातृभूमि से गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज किया है।। इस गाने में उनके साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। इस ट्रैक में सलमान खान की आवाज और चित्रांगदा का ग्लैमर बिल्कुल नया फील दे रहा है। वहीं बात जब बात फैंस को सरप्राइज देने की आती है तो सलमान खान से बेहतर यह काम कोई नहीं कर सकता।