एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सलमान खान पिता सलीम और मां सलमा खान के बेहद करीब हैं। वह अक्सर अपने माता-पिता को लेकर कई किस्से शेयर करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के सुल्तान अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता सलीम खान (Salim Khan) के साथ कई फोटोज शेयर की हैं, जिनपर फैंस तो प्यार लुटा रहे हैं, लेकिन सलमान खान के कैप्शन ने सभी को हैरान कर दिया है।
काउ ब्वॉय कैप में सलीम खान ने दिखाया टशन