एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। असम इस समय भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर तरफ से सहायता मिल रही है। ऐसे में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) भी इस मुहीम का हिस्सा बनने के लिए आगे आए।
अपनी संस्था के जरिए पहुंचा रहे मदद
उन्होंने राज्य में अपने फैन क्लब के साथ मिलकर, अपनी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' (Being Human) के जरिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इस राहत अभियान का मकसद बाढ़ से जूझ रहे लोगों को तुरंत मदद पहुंचाना और साथ ही लंबे समय तक सहायता की योजना बनाना है।