एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। फ्लाइदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कॉकपिट हमले के दौरान घायल होकर भी समझदारी और बहादुरी से लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर के साहस को पूरा बॉलीवुड सलाम कर रहा है। सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह और अनिल कपूर समेत कई फिल्मी सितारों ने स्मित मच्छर के जज्बे को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।