एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। करिश्मा-कपूर (Karisma Kapoor) और सलमान खान (Salman Khan) स्क्रीन पर डांस कर रहे हों और आपके पैर न थिरकें ऐसा हो ही नहीं सकता। दोनों ने साथ में कई शानदार फिल्मों में काम किया और इनमें से कई सुपरहिट रहीं।
आज हम आपको इस मजेदार जोड़ी के ऐसे ही सुपरहिट गाने के बारे में बताएंगे जो आज भी अगर बज जाता है तो दर्शक रोमांच से भर जाते हैं। ये गाना सलमान और करिश्मा की फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' (Dulhan Hum Le Jaayenge) से है जिसका निर्देशन डेविड धवन (David Dhawan) ने किया था।