एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अहान पांडे (Ahaan Panday) ने मोहित सूरी (Mohit Suri) की फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद फैंस उनकी अगली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे।
हमने आपको जानकारी दी थी कि एक्टर बहुत जल्द अली अब्बास जफर की एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। अब इसका मस्त पोस्ट भी जारी कर दिया गया है। मूवी का टाइटल 'बेपरवाह: फियरलेस इन लव' (Beparwah: Fearless in Love) है।