एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा के अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अमेरिका और कनाडा के टूर पर मौजूद हैं, जहां वह अपने हिंदी म्यूजिकल नाटक जाने पहचान अनजाने के सिलसिले के लिए गए हैं। इस दौरान अनुपम ने हॉलीवुड सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की है। 
सोशल मीडिया पर अनुपम ने रॉबर्ट डी नीरो (Robert De Niro) संग मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है और डी नीरो द्वारा मिले स्पेशल गिफ्ट के बारे में जानकारी दी है।