एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कांतारा की सफलता के बाद ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ऐतिहासिक फिल्म लेकर आ रहे हैं जो छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की कहानी बताएगा। इस फिल्म का टाइटल 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' रखा गया है।
ऋषभ शेट्टी की इस फिल्म का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में ऋषभ का पहला पोस्टर भी जारी हो चुका है। अब इस फिल्म की स्टार कास्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम शामिल हुआ है।