एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन और खेल जगत का नाता बड़ा ही पुराना रहा है। इस बीच अब रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 में भी स्पोर्ट्स का तड़का लगने वाला है क्योंकि इस बार होस्ट एक स्टार क्रिकेटर होगा।
स्टार क्रिकेटर करेंगे शो होस्ट
वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) क्रिकेट पिच छोड़कर रियलिटी शो की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। भारत के पूर्व ओपनर 'राइज एंड फॉल सीजन 2' (Rise And Fall Season 2) रियलिटी शो के होस्ट के तौर पर स्ट्रीमिंग की दुनिया में अपना डेब्यू करेंगे।