एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज 'शक' के बाद परिणीति चोपड़ा इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म लाइव रिपोर्टिंग में नजर आएंगी। जो नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें परिणीति एक जर्नलिस्ट के तौर पर रैत की अवैध माइनिंग का पर्दा फाश करने का बीड़ा उठाती है।