एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90s में 'एवरग्रीन ब्यूटी' कही जाने वालीं एक्ट्रेस रेखा (Rekha) का एक गाना रिलीज हुआ। इस गाने में उनके बोल्ड सीन्स ने हर किसी के होश उड़ा दिए। न केवल गाने में रेखा का अंदाज बोल्ड था, बल्कि गाने के बोल भी बोल्ड थे।
यह गाना जब भी टीवी पर बजता तो परिवार एक साथ बैठकर देखने में असहज हो जाते थे। 30 साल बाद रेखा का ये गाना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पिछले एक महीने से इंटरनेट पर लोग इस गाने पर मीम्स और रील्स बना रहे हैं। मिलेनियल्स हों या फिर GenZ... हर किसी की जुबां पर यह गाना समा गया है।