एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें आर डी बर्मन का नाम जरूर शामिल होता है। लंबे समय से आर डी बर्मन (RD Burman) की बायोपिक लेकर सिनेमाई गलियारे में चर्चा का बाजार गर्म है। पहले फिल्म के लीड एक्टर को लेकर जानकारी सामने आई थी और अब इसके दूसरे एक्टर को लेकर सुर्खियां तेज हैं।