एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उन्होंने भगवान राम और परशुराम का किरदार निभाया है।
कब से कब तक होगा कार्यक्रम?
लेकिन इससे पहले कि आप रणबीर कपूर को 'रामायण' में भगवान राम के रोल में देखें और भक्ति में डूब जाएं एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) आपको ये मौका दे रहे हैं। रवि किशन 'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।