एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक कमर्शियल शूट का 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) चर्चा का केंद्र बन गए हैं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस एक्टर की हाजिरजवाबी और खुशमिजाज पर्सनैलिटी की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस दीक्षा नारंग ने शेयर किया है।
इस वीडियो में महिला रणवीर से फ्लर्ट करने की कोशिश करती है जबकी वो हंसते हुए जवाब देते हैं कि वो दो बच्चों के बाप बनने वाले हैं। दीक्षा नारंग ने बताया कि इस वीडियो को उन्होंने अप्रैल 2026 में शूट किया था जब वो सुपरयू (SuperYou) और स्टारबक्स (Starbucks) के लिए एक कैंपेन शूट कर रही थीं।