एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की लेडी सुपरस्टार रानी मुखर्जी को मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित राज कपूर स्पेशल कॉन्ट्रिब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सलमान खान के पिता सलीम खान को भी इस पुरस्कार समारोह में स्वर्गीय राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025 मिला, जिसे हेलेन ने स्वीकार किया।