Entertainment
जब Rani Mukerji की अस्पताल में हो गई थी अदला-बदली, आंखें बनी सुरक्षा कवच; बचपन का मजेदार किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी का सिक्का आज भी बॉलीवुड में चलता है। वे भले ही कम फिल्में करती हों, लेकिन उनके चुनाव ऐसे होते हैं कि दर्शक खुद-ब-खुद सिनेमाघरों में खिंचे चले आते है
लेखक Tanya Arora52K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी का सिक्का आज भी बॉलीवुड में चलता है। वे भले ही कम फिल्में करती हों, लेकिन उनके चुनाव ऐसे होते हैं कि दर्शक खुद-ब-खुद सिनेमाघरों में खिंचे चले आते हैं। खास बात यह है कि लोग रानी मुखर्जी की न सिर्फ एक्टिंग के दीवाने हैं, बल्कि उनकी आवाज, मुस्कान और आंखों की तारीफ करते नहीं थकते।
क्या आपको पता है कि एक बार बचपन में रानी मुखर्जी की इन्हीं खूबसूरत आंखों ने उन्हें खोने से बचा लिया था? इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि खुद रानी ने अपनी एक खास बातचीत में किया था। क्या है रानी के बचपन से जुड़ा यह मजेदार किस्सा, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स।
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795347125699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
