Entertainment
ग्लैमर से परे, अपनी शर्तों पर किया काम; हिंदी सिनेमा की 'मर्दानी' Rani Mukerji के सफर पर एक नजर
संजीत नार्वेकर, मुंबई। हिंदी सिनेमा में अपनी शर्तों पर तीन दशक बिताना कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने इसे कर दिखाया है। आज दुनिया उन्हें मर्दानी (Mardaani) सीरीज की जांबाज पुलिस अफसर शिवानी शिव
लेखक Surabhi Shukla162K पढ़े गए
-1792317358051.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संजीत नार्वेकर, मुंबई। हिंदी सिनेमा में अपनी शर्तों पर तीन दशक बिताना कोई छोटी बात नहीं है, लेकिन रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) ने इसे कर दिखाया है। आज दुनिया उन्हें मर्दानी (Mardaani) सीरीज की जांबाज पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी राय जैसी जबर्दस्त भूमिकाओं से पहचानती है।
साल 1996 में किया था डेब्यू
मगर इस सफलता के पीछे एक ऐसी साहसी अभिनेत्री छिपी है, जिसने अधिकतर लीक से हटकर चौंकाने वाले रोल चुने। आज से 30 साल पहले 18 अक्टूबर 1996 को प्रदर्शित अपनी पहली ही फिल्म 'राजा की आयेगी बारात' में उन्होंने एक ऐसी लड़की का दर्द जिया, जिसे अपने बलात्कारी से शादी करनी पड़ती है। वहीं अइय्या में वह एक ऐसी प्रेम दीवानी बनीं, जो सिर्फ खुशबू के अहसास पर अपना दिल हार बैठती है।



-1795174495620.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)