Entertainment
Rani Mukerji की मां का हुआ निधन, 75 की उम्र में ली आखिरी सांस
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांसें
लेखक Tanya Arora70K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 75 साल की उम्र में अंतिम सांसें ली हैं। इस बात की जानकारी खुद रानी के परिवार की तरफ से दी गई है। परिवार की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है।
परिवार ने जारी किया बयान
आपको बता दें कि रानी की मां के निधन पर इस वक्त मुखर्जी परिवार शोक में है। खुद रानी के परिवार की तरफ से एक आधिकारिक बयान दिया गया, जिसमें उनके निधन की पुष्टि की गई है। बयान में कहा गया कि, ''हम सभी को भारी मन से हम ये कहना पड़ रहा है कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75 वर्ष) का आज दोपहर निधन हो गया है। इस कठिन समय में आपके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए परिवार आपका आभारी है, और इस दुख की घड़ी में परिवार एंकात की अपील करता है।"


-1795263613876.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
