एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर को न सिर्फ दर्शकों से बल्कि अपने साथ काम करने वाले कलाकारों से भी तारीफें मिलती रहती हैं। कई लोग उनकी एक्टिंग स्किल्स, सेट पर उनके डेडिकेशन और उनके विनम्र स्वभाव की तारीफ करते हैं। कुछ समय पहले, अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) ने भी रणबीर की एक्टिंग की काबिलियत और किसी सीन में पूरी तरह डूब जाने की उनकी क्षमता के बारे में अच्छी बातें कही थीं।