एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने नवरात्रि सेलिब्रेशन में म्यूजिकल टच जोड़ दिया। रणबीर कपूर मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहां उनकी मुलाकात अपने फिल्ममेकर दोस्त अयान मुखर्जी से हुई।
रणबीर कपूर ने गाया गाना
उन्होंने पैपराजी का अभिवादन किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। लेकिन एक पल जिसने सबका ध्यान खींचा, वह तब था जब रणबीर मंच पर हर्षदीप कौर के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी 2013 की हिट फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का गाना 'कबीरा' गाया। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के निर्देशक अयान ही थे।