एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण के मेकर्स ने आज गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर फिल्म का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज कर दिया है। इस गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे हैं और ए. आर. रहमान ने इसे कंपोज किया है।