एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी स्टारर पौराणिक फिल्म 'रामायण' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसीलिए मेकर्स भी फैंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज गणेश चतुर्थी के मौके पर मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज दिया है।
रामायण (Ramayana) के मेकर्स ने सिया-राम की दिव्य झलक शेयर कर दी है जिसमें रणबीर और साई पल्लवी काफी खूबसूरत लग रहे हैं।