एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण (Ramayana) का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के मशहूर टीवी सीरियल में सीता का रोल निभाकर घर-घर में पहचानी जाने वालीं दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नितेश तिवारी की रामायण पर अपनी राय दी।
दीपिका ने खास तौर पर साई पल्लवी (Sai Pallavi) के माता सीता के किरदार पर अपने विचार रखे। 'वैरायटी इंडिया' के साथ एक इंटरव्यू में,दीपिका ने अरुण गोविल के राजा दशरथ के तौर पर रामायण की दुनिया में वापसी, ओरिजिनल सीरियल की कभी न खत्म होने वाली विरासत और सीता का रोल निभाने से उनके करियर पर पड़े असर के बारे में भी बात की।