एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'रामायण' (Ramayana) के सिनेमाघरों में आने के साथ ही, इस पौराणिक महाकाव्य को लेकर लोगों के रिव्यू भी सामने आने लगे हैं। इसमें लारा दत्ता (Lara Dutta) कैकेयी का किरदार निभा रही हैं, जो भगवान राम को 14 साल के वनवास पर भेजती हैं।
फिल्म की रिलीज के बाद, अभिनेत्री ने इस अहम किरदार को निभाने के बारे में एक भावुक नोट लिखा। उन्होंने कैकेयी को इतिहास की सबसे गलत समझी जाने वाली महिलाओं में से एक बताया और इस अवसर के लिए आभार व्यक्त किया।