एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण (Ramayana)  को देखा जा रहा है। इस फिल्म की कास्ट और कैरेक्टर को लेकर खूब चर्चा की जा रही है। खासतौर पर रामायण में राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल अपने किरदार को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल से पहले एक्टर अंजिक्य देव रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने वाले थे और उन्होंने इसके लिए ऑडिशन भी दिया था। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-