एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की रामायणम पार्ट- 1 (Ramayana) के रिलीज होने का फैंस ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे।
वहीं अब धीरे-धीरे इसके अन्य किरदारों की गुत्थी भी सुलझती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार अभिनेता नीतीश शर्मा (Nitish Sharma) 'रामायण' में शत्रुघ्न के किरदार में नजर आएंगे और ये उनका बॉलीवुड डेब्यू भी है। लेकिन नीतीश ने अपने डेब्यू से पहले ही फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है।