एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की 'रामायण' का गाना 'मंगल रंग' हाल ही में रिलीज किया गया। जिसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है। गाना रिलीज होते ही इसके एक सीन ने लोगों का ध्यान खींचा। जिसमें रणबीर कपूर के किरदार राम को उबटन लगाया जा रहा है।
गौर करने वाली बात ये है कि इस सीन में रस्म निभाते वक्त साईं पल्लवी का किरदार सीता मां वहीं पर मौजूद हैं। अब सोशल मीडिया पर इस सीन को लेकर लोग दो वर्गों में बंट गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दुल्हा और दूल्हन की हल्दी अलग-अलग होती है वहीं कुछ लोगों ने इसका बचाव करते हुए कहा कि यह हल्दी नहीं बल्कि राम का राज्याभिषेक है।