एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब से 30 जुलाई को नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, दर्शक इसके शानदार विज़ुअल्स, कॉस्ट्यूम्स और स्टार कास्ट की हर एक छोटी से छोटी डिटेल को बारीकी से देख रहे हैं। जहां रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के भगवान राम और यश के रावण की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वहीं पैनी नजर रखने वाले फैन्स ने एक जाने-पहचाने एक्टर को भी देखा है जो एक छोटे लेकिन अहम रोल में नजर आएगा।