एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मकार नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी अभिनेता रणबीर कपूर की अगली फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज में अब लगभग 40 दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में शनिवार को मुंबई में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा की अगुवाई में एक समारोह रखा गया। जिसमें दुनिया के नंबर एक यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट (जिमी डोनाल्डसन) बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।