अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। हमारी संस्कृति, हमारी पहचान, हमारा सच और हमारा इतिहास... सबसे भव्य और महाकाय अध्याय अब सिनेमाई पर्दे पर अवतरित होने जा रहा है। बड़े पर्दे पर उतरने वाली इस दिव्य महागाथा का नाम है 'रामायणम'। जी हां, वो महागाथा जो हमारे रग-रग में बसी हुई है। मशहूर निर्माता नमित मल्होत्रा का ये बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिस पर वो सालों से काम कर रहे हैं।