अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। असुरों का अत्याचार जब धरती पर बढ़ा था, तब जाकर भगवान विष्णु ने धरती पर अवतार लिया और कहलाए मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम। राम-राम कहकर आज भी हमारी जीवन की नैय्या पार हो जाती है और यही गूंज अब सिनेमाघरों में सुनाई दे रही है। त्रेतायुग की मर्यादा और कलयुग की आधुनिक तकनीक, जब ये दोनों एक साथ पर्दे पर टकराते हैं, तो जन्म लेती है 'रामायणम्'।