एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को फैंस जहां श्री राम के रूप में देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो वहीं कुछ लोगों को ये डर भी सता रहा है कि वह नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में अपने रोल के साथ जस्टिस कर भी पाएंगे या नहीं। 4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण निर्माता नमित मल्होत्रा के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है।